दूरदर्शन पर 1989 में एक बहुत ही बेहतरीन काॅमेडी सीरियल प्रसारित हुआ था। जिसका नाम था – “Mr. Yogi” | इसे डायरेक्ट किया था केतन मेहता ने। ओम पुरी ने होस्ट किया था। और मि. योगी के रूप में बहुत ही बेहतरीन भूमिका निभाई थी, मोहन गोखले ने। इस सीरियल के प्रसारित होते ही मोहन गोखले को काफ़ी प्रसिद्धि मिली थी। लोगों में वो ‘मि.योगी’ के नाम से मशहूर हो गए थे।
इस सीरियल की कहानी साधारण थी। एक लड़का जो कि अपनी शादी के लिए अलग-अलग लड़कियों से मिलता है। बातचीत करता है। लड़की उसे पसंद करती है या वो लड़की को पसंद करता है। ये तो आपको सीरियल देखकर ही पता लगेगा। ये सिरियल मनोरंजन के साथ-साथ समाज पर Satire भी करता है। बाकि 90’s के ज़माने के लोग तो इस धारावाहिक से वाक़िफ ही हैं।
इस धारावाहिक के सभी तो नहीं पर कुछेक एपिसोड्स यू-ट्यूब पर उपलब्ध है। आप इसे यू-ट्यूब पर देख सकते हैं। और अपनी पुरानी यादें ताज़ा कर सकते हैं। धन्यवाद ????





