Home / उत्तर प्रदेश / अखिलेश यादव ने होली पर्व पर शुभकामनाएं दी।

अखिलेश यादव ने होली पर्व पर शुभकामनाएं दी।

Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता विरोधी दल श्री अखिलेश यादव से विगत दो दिनों में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने भेंट कर होली पर्व की बधाई दी। सैफई में कई जनपदों से आये मिलने वालों का तांता लगा रहा। श्री अखिलेश यादव ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया और होली पर्व पर उन्हें शुभकामनाएं दी।
इस पर्व पर श्री अखिलेश यादव सहित सभी ने श्रद्धेय नेताजी को नमन किया। समाधिस्थल पर जाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा नेताजी की पावन स्मृतियां हमारे हृदय में सदैव जीवंत रहेगी।
श्री अखिलेश यादव से मुलाकात करने वालों में पार्टी पदाधिकारी, व्यापारी, अधिवक्ता, प्रोफेसर, युवा, छात्र, महिलाएं, शिक्षक तथा अल्पसंख्यक भी थे। कवि, शायरों, पत्रकारों तथा कलाकारों ने भी मिलकर होली की बधाई दी।
होली के पावन पर्व पर जहां बुजुर्गों ने श्री अखिलेश यादव को आशीर्वाद दिया वहीं नौजवानों ने संघर्ष में साथ देने का वायदा दोहराया। सैफई में किसान भी बड़ी संख्या में अखिलेश जी से मिलने आए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के कारण उनकी फसलों की लूट हुई है। वहीं नौजवानों का मानना है कि भाजपा ने उनका वर्तमान और भविष्य तबाह कर दिया है।
इस अवसर पर सपेरा समाज के लोगों ने भी अखिलेश जी को बधाई दी। श्री यादव ने सपेरा समाज को आशीर्वाद दिया।
सभी लोगों ने अखिलेश जी से 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया करने और समाजवादी पार्टी को जिताकर लोकतंत्र बचाने का वचन दिया।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *