Home / उत्तर प्रदेश / अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में हम में है दम कार्यक्रम का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में हम में है दम कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love

आज दिनांक 02.03.2023 को बाल महिला चिकित्सालय, इन्दिरा नगर, लखनऊ में आगामी ‘‘अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस’’ 08.03.2023 के उपलक्ष्य में महिला कल्याण विभाग द्वारा जारी गतिविधि कैलेण्डर के अनुसार ‘‘हम में है दम’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सालय, अधीक्षक, आशा, ए0नम0एम0 व महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। उपस्थित प्रतिभागियों को महिलाओं से सम्बन्धित कानूनी जानकारी प्रदान की गयी।
इसके अतिरिक्त महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की यथा पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमगंला योजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना/सामान्य तथा बेटी-बचाओं बेटी-पढ़ाओं के साथ-साथ समाज कल्याण विभाग की योजनाओ तथा उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित समस्त योजना के संबंध मंे विस्तृत जानकारी देते हुये योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने के लिए अनुरोध किया गया, साथ ही अन्य सरकारी योजनाओं के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *