Home / उत्तर प्रदेश / समाजवादी पार्टी ने संत गाडगे की 147वीं जयंती मनायी

समाजवादी पार्टी ने संत गाडगे की 147वीं जयंती मनायी

Spread the love

समाजवादी पार्टी ने संत गाडगे की 147वीं जयंती मनायी। समाजवादी पार्टी द्वारा राजधानी लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद में संत गाडगे की जयंती सादगी के साथ मनायी गयी।
महान समाज सुधारक संत गाडगे बाबा की जयंती पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव का कहना है कि संत गाडगे ने अपने समाज में शिक्षा का प्रकाश फैलाने के लिये 31 शिक्षण संस्थाओं की स्थापना की। संत गाडगे का बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर से भी निकट सम्बंध था। संत गाडगे का सम्पूर्ण जीवन और कार्य पूरे भारत के लिये प्रेरणास्रोत है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि संत गाडगे आजीवन सामाजिक विषमता और अन्याय के खिलाफ संघर्षरत रहे। वे समाज को जागरूक करते रहे। संत गाडगे व्यर्थ के कर्मकाण्ड एवं खोखली परम्पराओं से दूर रहे। अस्पृश्यता और जाति प्रथा के वे प्रबल विरोधी थे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *