Home / उत्तर प्रदेश / राजकीय इंटर कॉलेज निशातगंज पहुंची मंडल आयुक्त रोशन जैकब

राजकीय इंटर कॉलेज निशातगंज पहुंची मंडल आयुक्त रोशन जैकब

Spread the love

*लखनऊ 24फरवरी2023 (सूचना विभाग)*
*यू0पी0 बोर्ड- 2023 परीक्षा के मद्देनजर मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब ने राजकीय इंटर कॉलेज (निशातगंज), के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया साथ ही एग्जाम दे रहे छात्रों के प्रवेश पत्र और पहचान पत्र का आपस में मिलान किया।*

*मंडलायुक्त ने लिया कि गई व्यवस्थाओ का जायज़ा, सभी केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा कराने के दिये कड़े निर्देश, उन्होंने संबंधित अधिकारी से जानकारी लिया कि किस-किस विद्यालय के बच्चे यहां एग्जाम दे रहे हैं साथ ही स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया।*

*उक्त के पश्चात मंडलायुक्त अचानक पहुँची संत एस राम इंटर कॉलेज , डॉ श्याम सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज लिया व्यवस्थाओ का जाएज़ा । उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को दिए कड़े निर्देश नकल विहीन परीक्षा कराए सम्पन्न, सभी परीक्षा कक्षों में लाइट की पर्याप्त व्यवस्था कराई जाए सुनिश्चित*

*निरीक्षण के दौरान संत एस राम इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक द्वारा बताया गया कि इस विद्यालय में 418 बच्चे एग्जाम दे रहे है जो कि 13 विद्यालयो के बच्चे हैं मंडलायुक्त ने परीक्षा केंद्र पर संबंधित से जानकारी लिया कि ड्यूटी पर लगाए गए कर्मचारी की संख्या कितनी है और किस संस्था से हैं*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *