दिनांक: 18 फरवरी 2023
आज दिनांक 18 सितम्बर 2023 को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रमुख सचिव नगर विकास श्री अमृत अभीजात द्वारा दोपहर 1 बजे विशेष सचिव नगर विकास श्री राजेंद्र पैंसिया तथा नगर आयुक्त श्री इंद्र जीत सिंह के साथ नादरगंज निकट अमौसी एयरपोर्ट स्थित नगर निगम लखनऊ द्वारा संचालित कान्हा उपवन गौशाला पहुंचकर निरीक्षण किया गया |
प्रमुख सचिव महोदय द्वारा अपर नगर आयुक्त श्री अरविन्द कुमार राव से कान्हा उपवन में संरक्षित पशुओ तथा उनको खिलाये जाने वाले आहार, गौ उत्पाद तथा बजट की जानकारी ली गई,तत्पश्चात महोदय द्वारा विभिन्न बाड़ों में जा कर गोवंश को गुड़ तथा हरा चारा खिलाया गया और पशु चिकित्सालय में पशुओं के पेट से पॉलीथिन निकाले जाने की विधि रूमनोटॉमी की जानकारी ली गई तथा कान्हा उपवन के चिकित्सकों द्वारा मूक गोवंश को बचाने हेतु किये गए कार्यों को सराहा गया, कान्हा उपवन स्थित सरोवर को अमृत योजना के माध्यम से विकसित करने, वृक्षारोपण को विस्तृत करते हुए शहजन के पौधे लगाने के निर्देश दिए गए | गायों के बाड़ों के भीतर और संपूर्ण परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था पर अत्यंत संतोष प्रकट किया गया और कान्हा उपवन द्वारा गोवंशीय पशुओं के लिए की गई व्यवस्था की भूरि भूरि प्रशंसा की गई|
उनके द्वारा 1 गाय को वर्ष भर के लिए गोद भी लिया गया तथा आम जनता के लिए भी गोद लेने की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए | प्रमुख सचिव महोदय द्वारा सम्पूर्ण परिसर का भ्रमण गोल्फकार्ट के माध्यम से किया गया और कान्हा उपवन द्वारा उत्पादित गोवंशीय उत्पादों की ब्रांडिंग कर बिक्री हेतु निर्देश दिए गए जिससे गौशाला को आत्म निर्भर बनाया जा सके तथा पूर्ण परिसर को रमणीक स्थल के रूप में विकसित करने और अधिक आकर्षक बनाने हेतु निर्देश दिए गए |कान्हा उपवन की भांति हाड़ाइंखेड़ा स्थिति गौशाला को विश्वस्तरीय “मनोरथ ” गौशाला बनाने के निर्देश दिए गए जो स्वयं में अतुलनीय हो |अंत में महोदय द्वारा महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर बेल का पौधा लगाया गया |
निरीक्षण के समय प्रमुख सचिव महोदय के आई टी प्रमुख नगर विकास श्री मोहन ठाकुर, अपर निदेशक शहरी निकाय श्री असलम अंसारी,मुख्य अभियंता श्री महेश वर्मा,पशु कल्याण अधिकारी श्री अभिनव वर्मा उपस्थित थे |
हाड़ाइंखेड़ा स्थिति गौशाला को विश्वस्तरीय “मनोरथ ” गौशाला बनाने के निर्देश





