Home / उत्तर प्रदेश / कानपुर देहात में मां-बेटी की जलकर हुई मौत,सपा ने की पांच करोड़ रुपए व परिवार के 2 लोगों को सरकारी नौकरी देने की मांग

कानपुर देहात में मां-बेटी की जलकर हुई मौत,सपा ने की पांच करोड़ रुपए व परिवार के 2 लोगों को सरकारी नौकरी देने की मांग

Spread the love

समाजवादी विधानमंडल दल विधानसभा उ0प्र0 के मुख्य सचेतक श्री मनोज पाण्डेय ने कानपुर देहात में मां-बेटी की जलकर हुई मौत की घटना को मानवता के लिए शर्मसार करने वाला बताते हुए कहा कि कोरे आश्वासनों से पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलेगा। भाजपा सरकार को इस कांड में जिलाधिकारी तथा एसपी को भी आरोपित करना चाहिए। पीड़ित परिवार को 5 करोड़ रूपये तथा दो सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र भी संवेदना प्रकट करते समय दिए जाने चाहिए।
श्री मनोज पाण्डेय ने कहा कि इस अमानवीय घटना में लेखपाल, गरीब ड्राइवर और पुलिस के छोटे कर्मचारियों को एफआईआर में नामित किया गया है। क्या बुलडोजर चालक स्वयं कुछ कर सकता है? वहां एसडीएम और दूसरे अधिकारी थे जिनके सामने अमानवीय कृत्य हुआ। भाजपा का बुलडोजर गरीबों के लिए काल बन गया है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता विरोधी दल श्री अखिलेश यादव ने 14 फरवरी को कानपुर देहात की नृशंस घटना की जानकारी एवं पीड़ित परिजनों से भेंट करने के लिए समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमण्डल भेजा था जिसमें सर्वश्री अमिताभ बाजपेयी, विनोद चतुर्वेदी, प्रदीप यादव, मोहम्मद हसन रूमी सभी विधायकगण एवं राम प्रकाश कुशवाहा तथा कमलेश दिवाकर पूर्व विधायक, प्रमोद यादव निवर्तमान जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी, वेदव्यास निराला पूर्व प्रमुख, बलवान उर्फ मुन्ना, निवर्तमान विधानसभाध्यक्ष समाजवादी पार्टी, प्रवीण यादव बंटी, निवर्तमान राष्ट्रीय महासचिव यूथ ब्रिगेड शामिल थे।
श्री पाण्डेय ने कहा कि लज्जा की बात तो यह है कि जब समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल घटना की जांच करने और पीड़ित परिवार से संवेदना जताने जा रहा था उसे कई जगह रोका गया। कई विधायकों को रोका गया तो वे सब धरने पर विरोध में बैठ गए। प्रशासन घटना को छुपाने में लगा है।
लोकतांत्रिक देश में संविधान राजस्व संहिता है। परिवार न्याय के लिए तीन बार डीएम के यहां गया। दूसरे अधिकारियों से गुहार लगाई। बेटे ने धरना दिया तो उसके विरूद्ध हिस्ट्रीशीट खुलवाने की धमकी दी गई। राजस्व संहिता के अनुसार गांव समाज की जमीन पर कब्जे की स्थिति में पहले नोटिस दी जाती है, दूसरे पक्ष को भी सुना जाना है। पर यहां तो परिवार के अंदर रहते हुए भी उनकी झोपड़ी में आग लगाए जाने का आरोप है। मां-बेटी उसमें जलकर मर गई। बेटी एलएलबी की पढ़ाई कर रही थी।
श्री मनोज पाण्डेय ने कहा कि कानपुर देहात की तरह और भी घटनाएं घट चुकी है। थोड़े दिन पहले बलवंत सिंह की कानपुर पुलिस हिरासत में मौत हुई। कन्नौज में अरुण शाक्य की हत्या की गई। बाराबंकी में तीरथ पाल की बुलडोजर कार्रवाई के दौरान सदमे से मौत। ललितपुर में एक दलित युवक मारा गया। रायबरेली में रोहित पासी को मजदूरी मांगने पर मारा गया। गाजियाबाद में ऑटो ड्राइवर की पुलिस पिटाई से मौत हुई।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *