दिनांक 07.02.2023
आज नगर आयुक्त श्री इन्द्रजीत सिंह के निर्देशानुसार लखनऊ नगर में गृहकर के बड़े बकायेदारो के विरूद्ध कुर्की व वसूली अभियान जिस जोन में चलाकर सीलिंग की कार्यवाही की गई उसका ब्यौरा निम्न है:-
ज़ोन-2-जोनल अधिकारी श्री नन्द किशोर की अध्यक्षता मे वार्ड राजाबाजार में बड़े बकायेदारों के विरूद्ध कुर्की / नोटिस ऑफ डिमांड के आलोक में कार्यवाही की गयी, जिसका ब्यौरा निम्न है:-
1-भवन स्वामी-हसन जहाँ बेगम कुल देय गृहकर – 92,446 /-,
2-भवन स्वामी-सैयद कायम रजा कुल देय गृहकर – 60,809 /-,
3-भवन स्वामी – अफसरी बेगम कुल देय गृहकर – 80,874 /-,
उक्त का मौके पर भुगतान न होने के कारण सील कर दिया गया।
4-वार्ड मालवीय नगर में कार्यवाही के दौरान भवन स्वामी – श्री माता प्रसाद पुत्र लाल मोहन कुल देय गृहकर रू0 1,31,314 /- के सापेक्ष में कुल रू0 1,31,314 वसूल किया गया।
उक्त कार्यवाही कर अधीक्षक श्री विपिन उपाध्याय, श्री सुनील त्रिपाठी, श्रीमती सुप्रिया राव, राजस्व निरीक्षक श्री विवेक सिंह, श्री सुबोध वर्मा, श्री सिब्तें रजा एवं श्री इसरार हुसैन एवं अन्य स्टाफ के सहयोग से सम्पादित की गयी।
ज़ोन-6- सहा0नगर आयुक्त / डिप्टी कलेक्टर श्री यमुनाधर चौहान जोन-6 के नेतृत्व में वार्ड अम्बरगंज एवं वार्ड आलमनगर में बड़े बकायेदारो के विरूद्व कुर्की अभियान चलाया गया।जिसका ब्यौरा निम्न:-
1-भवन सख्या – 431 / 777, पर बकाया रू0 56,441 /-,
2- भवन सख्या – 431 / 778, पर बकाया रू० 71,146 / -,
3-भवन संख्या- 431 / 048, पर बकाया रू० 72,299 / –
4- भवन सख्या – 431/070 पर बकाया रू0 64,921,
5-भवन संख्या – 431/066, पर बकाया रू0 62,227 /,
6- वार्ड आलमनगर में भवन सख्या – 547क / 2/03, पिताम्बर खेड़ा पर बकाया रू० 1,59,120,
7-भवन संख्या – 545क / आर0 – 111, पर बकाया रू0 1,86,328 /-
उक्त का भुगतान न होने के कारण भवनो को सील किया गया, तथा आंशिक भुगतान के रूप में रू0 1,23,633 / – वसूली किया गया है। उक्त कार्यवाही कर अधीक्षक श्री सुदेश यादव, श्री राजू कुमार, राजस्व निरीक्षक श्री पंकज पटेल एवं 296 टीम की उपस्थिति में सम्पन्न की गयी ।





