Home / उत्तर प्रदेश / लखनऊ बालागंज चौराहा: अटल जी द्वारा उद्घाटित पार्किंग पर अतिक्रमण, दुकानदार परेशान—नगर निगम पर उदासीनता का आरोप

लखनऊ बालागंज चौराहा: अटल जी द्वारा उद्घाटित पार्किंग पर अतिक्रमण, दुकानदार परेशान—नगर निगम पर उदासीनता का आरोप

लखनऊ, 4 फरवरी 2026: हरदोई रोड पर बालागंज चौराहा स्थित ठाकुर रोशन सिंह कॉम्प्लेक्स का परिसर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी द्वारा 2001 में उद्घाटित किया गया था। इस कॉम्प्लेक्स में दुकानदारों और ग्राहकों के लिए विशेष पार्किंग सुविधा उपलब्ध थी, जिसमें दो ओर से आने-जाने के द्वार बनाए गए थे। लेकिन आज हालात बदल चुके हैं—एक ओर रेन बसेरा और दूसरी ओर मजबूत अतिक्रमण ने पार्किंग को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया है।दुकानदारों का कहना है कि इससे ग्राहक कम हो रहे हैं, व्यापार घट रहा है और परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने तीन बार मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल (IGRS) पर शिकायत दर्ज की—14 जनवरी 2026 (शिकायत संख्या 40015726004475), 27 जनवरी 2026 (शिकायत संख्या 40015726009232) और 4 फरवरी 2026 (शिकायत संख्या 40015726012…)। लेकिन नगर निगम जोन-6 की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई। दुकानदारों का आरोप है कि अतिक्रमण दस्ता ‘लंबी छुट्टी’ पर है और रेन बेस एरिया का ठेकेदार बसेरा को दूसरी जगह स्थानांतरित करने में असमर्थ है।दुकानदारों ने समाचार पत्रों से अपील की है कि इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएं, ताकि माननीय मुख्यमंत्री और आला अधिकारियों का ध्यानाकर्षण हो। उनका मानना है कि अतिक्रमण हटाने से न केवल व्यापार बढ़ेगा, बल्कि सैकड़ों परिवारों का भरण-पोषण सुचारू रूप से चलेगा। नगर निगम जोन-6 से इस पर तत्काल कार्रवाई की मांग की जा रही है।

दुकानदार गढ़
कबर बर राजा 9935537161

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *