Home / उत्तर प्रदेश / संत रविदास जयंती की प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं योगी

संत रविदास जयंती की प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं योगी

Spread the love

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संत रविदास जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि संत रविदास जी के विचारों का विस्तार असीम है। हमारा सौभाग्य है कि उनकी जन्मस्थली सीर गोवर्धन प्रदेश स्थित प्राचीनतम पौराणिक और सांस्कृतिक नगरी काशी में है।

संत रविदास जी ने सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए लोगों को जागरूक किया। वे समता और सदाचार को अत्यन्त महत्व देते थे।

उन्होंने अपने कथन ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ के माध्यम से आंतरिक पवित्रता और निर्मलता पर बल दिया। उनकी रचनाएं हमारे साहित्य की अनमोल धरोहर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *