Home / उत्तर प्रदेश / शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी लखनऊ के कॉलेजों को आदेश

शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी लखनऊ के कॉलेजों को आदेश

Spread the love

लखनऊ

शीतलहर के मद्देनज़र जिलाधिकारी लखनऊ सूर्य पाल गंगवार के सभी बोर्ड के विद्यालय के लिए निर्देश जारी

कक्षा 8 तक के लिए 14 जनवरी तक अवकाश जारी

कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए
*(जिनके प्री बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम नहीं है)* 9 जनवरी से 11 जनवरी तक तथा कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों को विद्यालय ना बुलाकर कक्षा का होगा ऑनलाइन संचालन

ऑनलाइन व्यवस्था ना होने पर ऐसे विद्यार्थियों का अवकाश रहेगा

कक्षा 10 व 12 के विद्यार्थियों के लिए *(जिनके प्री बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम है)*

9 जनवरी से 11 जनवरी कक्षा-10 और कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए *(जिनके प्री बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम है)*

उनका समय 10 बजे प्रातः से 2 बजे दोपहर तक रखा जाना चाहिए

ऐसे विद्याथियों की कक्षाओं में ठण्ड से बचाव हेतु पर्याप्त प्रबन्ध करने की जिम्मेदारी विद्यालय प्रबन्धन की होगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक कक्ष में तापमान सामान्य बनाए रखने हेतु हीटर आदि का प्रयोग किया जाएगा

Classes / Practicals / Exams के लिए विद्यार्थियों को बाहर खुले में नहीं बैठाया जाएगा

विद्यार्थियों के यूनीफार्म पहनने की बाध्यता को समाप्त किया जाता है और यह सलाह दी जाती है कि

ऐसे गर्म कपड़े जो ठण्ड से बचाव करने में सक्षम हों उन्हें पहनकर ही विद्यार्थी विद्यालय जाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *