राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र जी से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात कर नववर्ष की शुभ शुभकामनाएं दिया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने प्रदेश के कर्मचारियों के लिए भी मंगल कामना करते हुए कर्मचारियों की मांगों पर शीघ्र बैठक कर उनके निस्तारण का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी,उपाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, टी एन चौरसिया , संयुक्त सचिव अरुणा शुक्ला, शामिल थीं।
बाद में संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी एवम् संयुक्त सचिव अरुणा शुक्ला ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण,प्रमुख सचिव समाज कल्याण डॉ हरिओम, सचिव समाज कल्याण, समीर वर्मा, से मुलाकात कर उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दिया। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने समाज कल्याण विभाग में कार्य संस्कृति में पारदर्शिता लाने एवं कर्मचारियों तथा शिक्षकों की समस्याओं का हल करने की प्राथमिकता पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि सभी एटीएस स्कूलों का समय-समय पर निरीक्षण कर गुणवत्ता परक अध्यापन कार्यों की समीक्षा की जाएगी। समाज कल्याण मंत्री ने आश्वस्त किया कि एटीएस स्कूलों मे संसाधन की कमी नहीं होने दी जाएगी।
जे एन तिवारी ने प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद, सचिव मुख्यमंत्री अमित सिंह ,प्रमुख सचिव खाद्य रसद वीना कुमारी , से भी उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात कर नववर्ष की शुभकामनाएं दिया। प्रमुख सचिव खाद्य रसद वीना कुमारी ने विभागीय कर्मचारियों की समस्याओं पर कार्यवाही का आश्वासन दिया उन्होंने अवगत कराया कि ए एम ओ को राजपत्रित किए जाने के संबंध में पत्रावली वित्त एवं कार्मिक विभाग को शीघ्र भेजी जाएगी। विभागीय स्तर पर एसीपी दिए जाने के संबंध में उन्होंने दूरभाष पर आयुक्त खाद्य रसद को निर्देश भी दिए। प्रमुख सचिव खाद्य रसद से मुलाकात के दौरान संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी के साथ फूड एंड सिविल सप्लाईज इंस्पेक्टर्स ऑफीसर्स एसोसिएशन के महामंत्री टी एन चौरसिया भी उपस्थित थे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी एवम् संयुक्त परिषद की संयुक्त सचिव अरूणा शुक्ला ने अपर मुख्य सचिव खेलकूद एवं युवा कल्याण नवनीत सगल , अपर मुख्य सचिव वित्त प्रशांत त्रिवेदी, विशेष सचिव वित्त एस पी मिश्र से भी मुलाकात कर नव वर्ष की बधाई दिया एवम् समाज कल्याण तथा जनजाति विकास विभाग के आश्रम पद्धति विद्यालयों के संविदा शिक्षकों ( प्रवक्ता एवम् एल टी सहित) समस्त संविदा शिक्षकों को सातवें वेतन आयोग का लाभ देने के बारे में सार्थक विचार विमर्श किया।
अरुणा शुक्ला के नेतृत्व में मंजू एवम सुषमा ने निदेशक समाज कल्याण अनिल कुमार एवं संयुक्त निदेशक, एटीएस, पी के त्रिपाठी से भी मुलाकात कर नव वर्ष की शुभकामनाएं दिया।
राज्य कर्मचारी सुरक्षा परिषद का प्रतिनिधिमंडल मुख्य सचिव से मिला





