Home / उत्तर प्रदेश / हरदोई में हुए सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ने दुख जताया

हरदोई में हुए सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ने दुख जताया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद हरदोई में हुए सड़क हादसे में जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है।

मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री जी ने वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य संचालित कराने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही, घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *