लखनऊ, 31 दिसंबर 2022।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सांसद श्री बृजलाल खाबरी जी, राज्यसभा सांसद श्री प्रमोद तिवारी, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा मोना, कांग्रेस प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, नकुल दुबे, विधायक वीरेन्द्र चौधरी, पूर्व विधायक अजय राय, योगेश दीक्षित, अनिल यादव, प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस मीडिया संयोजक अशोक सिंह जी ने नव वर्ष 2023 की पावन बेला पर सम्पूर्ण प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुखमय जीवन, समृद्धि एवं उन्नति की कामना की है।
श्री बृजलाल खाबरी ने शुभकामना संदेश में कहा है कि आप सबके जीवन में नव वर्ष उमंग और नई ऊर्जा का संचार करे। प्रदेश का उत्तरोत्तर विकास हो और प्रदेशवासी खुशहाल रहें, यही मेरी ईश्वर से कामना है।




