Home / उत्तर प्रदेश / भारत जोड़ो यात्रा जनवरी के प्रथम सप्ताह में उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी

भारत जोड़ो यात्रा जनवरी के प्रथम सप्ताह में उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी

Spread the love

19 दिसंबर 2022 लखनऊ। ( सोमवार )

श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा जनवरी के प्रथम सप्ताह में उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी, इस यात्रा की तैयारी के सम्बन्ध में पश्चिमी प्रांत के अन्तर्गत आने वाले जनपद सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मेरठ, गौतमबुद्धनगर, बिजनौर, हाुपड़, एवं अमरोहा के जिला/शहर अध्यक्ष, वर्तमान पूर्व सांसद/विधायक, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं पीसीसी के सदस्य, फ्रन्टल संगठनों/विभागों/प्रकोष्ठों के प्रदेश/जिला/शहर अध्यक्षों, विगत लोकसभा/विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशियों की एक आवश्यक बैठक कल दिनांक 20 दिसंबर 2022 को दोहपर 12ः00 बजे जनपद गाजियाबाद में आहूत की गई है। बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी एवं राष्ट्रीय सचिव श्री प्रदीप नरवाल जी उपस्थित रहेंगे।

उक्त आशय की जानकारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता श्री कृष्णकांत पाण्डेय ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *