Home / उत्तर प्रदेश / पुलिस हिरासत में मारे गये श्री बलवंत सिंह के परिवार से अखिलेश ने की मुलाकात

पुलिस हिरासत में मारे गये श्री बलवंत सिंह के परिवार से अखिलेश ने की मुलाकात

Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में पुलिस राज चाहती है। पुलिस हिरासत में सबसे ज्यादा मौतें उत्तर प्रदेश में हुई हैं। पुलिस जनता की मदद के लिए होती है लेकिन इस सरकार ने पुलिस में कुछ लोगों को इतनी आजादी दे रखी है कि वे लोगों की पीट-पीट कर हत्या कर रहे हैं।
कानपुर देहात में पुलिस हिरासत में मारे गये श्री बलवंत सिंह के परिवार से आज मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि बलवंत सिंह का परिवार बहुत दुःखी है। परिवार ने जो देखा है, ऐसी घटना किसी के साथ न हो। बलवंत सिंह को पुलिस ने ही मार दिया। पुलिस की वजह से जान गई। उसे तीन घंटे तक मारा गया। बलवंत सिंह के परिजनों ने बताया कि पुलिस उनके सामने ही पीट रही थी। इतना पीटा कि कल्पना नहीं की जा सकती है। मौत के लिए पुलिस जिम्मेदार है। इसमें साजिश और षड़यंत्र है।
उन्होंने मांग किया कि घटना की सीबीआई या हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में जांच कराए। जाय। परिवार को न्याय मिले। बलवंत सिंह की पत्नी को सरकारी नौकरी और एक करोड़ रूपये की मदद दी जाय।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है। पुलिस हिरासत में लगातार मौंते हो रही हैं। इसी तरह की एक घटना गोण्डा में भी पिछले दिनों हुई थी। जहां पुलिस की पिटाई से युवक की मौत हो गई थी। जब वहां लोगों ने विरोध किया तो पुलिस शव लेकर भाग गई।
श्री यादव ने आज ही कानपुर जेल पहुंचकर पार्टी के विधायक श्री इरफान सोलंकी से मुलाकात की और उनसे पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विधायक इरफान सोलंकी को झूठे मामलों में फंसाया गया है। पार्टी पूरी तरह से उनके साथ है और कानूनी लड़ाई में पूरी मदद करेगी।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार समाजवादी पार्टी के नेताओं और विधायकों को साजिश और षड़यंत्र के तहत फंसाना चाहती है। जब सपा विधायकों को झूठे मामलों में जेल भेजा जा रहा है तो प्रदेश में किसी को न्याय मिल नहीं सकता है।
श्री यादव ने कहा कि कुछ अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। लेकिन वे याद रखे कि समय बदलता है। जो गलत काम कर रहे हैं, उन पर भी कार्यवाही होगी।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *