Home / उत्तर प्रदेश / पीपल रिपब्लिकन पार्टी के पदाधिकारियों ने थामा कांग्रेस का दामन

पीपल रिपब्लिकन पार्टी के पदाधिकारियों ने थामा कांग्रेस का दामन

Spread the love

लखनऊ18 नवम्बर 2022

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नीतियों, उसकी समावेशी विचारधारा एवं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 श्री मल्लीकार्जुन खड़गे जी तथा राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी की नीतियों एवं विचारधारा से प्रभावित होकर ‘‘पीपुल्स रिपब्लिक पार्टी’’ के संयोजक एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रवीण कुमार श्रीवास्तव एवं श्री मुकेश पाल वासन उर्फ टार्जन के नेतृत्व में तमाम पदाधिकारियों ने आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर संगठन महासचिव श्री दिनेश सिंह ने सदस्यता ग्रहण कराते हुए कहा कि नव संकल्प के माध्यम से उ0प्र0 में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की दिशा में श्री प्रवीण कुमार श्रीवास्तव व श्री मुकेश पाल वासन उर्फ टार्जन आदि जमीनी नेताओं के शामिल होने से ताकत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *