अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की एक बैठक संपन्न हुई जिसमेंभारत सरकार द्वारा कृषि बिल जो प्रस्तावित था उसको वापस ले लिया गया है उसके पश्चात उत्तर प्रदेश में मंडी शुल्क की व्यवस्था पुनः लागू कर दी गई है जो कतई अनुचित है और व्यापारी को बलि का बकरा समझने वाली है..
भारत सरकार कृषि बिल् ला रही थी तो मंडी की व्यवस्था समाप्त कर दी गई थी कृषि बिल वापस हो गया तो मंडी व्यवस्था उत्तर प्रदेश में फिर से बहाल की गई है अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल पुरजोर तरीके से सरकार के इस निर्णय का विरोध करता है और यथासंभव इस पर अपनी अगली रणनीति तय करेगा संगठन का प्रयास होगा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री को इस से अवगत कराया जाए और इस प्रकार के निर्णय को वापस किया जाए..