Home / भाजपा,बसपा,कांग्रेस, आप,निषाद पार्टी, लोकतांत्रिक जनता दल के कार्यकर्ताओं ने थामा सपा का दामन

भाजपा,बसपा,कांग्रेस, आप,निषाद पार्टी, लोकतांत्रिक जनता दल के कार्यकर्ताओं ने थामा सपा का दामन

Spread the love

समाजवादी पार्टी की नीतियों और श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व पर आस्था जताते हुए आज भाजपा, बसपा, कांग्रेस, आप पार्टी, निषाद पार्टी तथा लोकतांत्रिक जनता दल के कई प्रमुख नेता अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। बसपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री श्री लालजी वर्मा तथा श्री राम अचल राजभर ने समाजवादी पार्टी को अपना समर्थन घोषित किया।
भाजपा छोड़कर आज समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में बस्ती के श्री त्रयंबक पाठक, इंजीनियर प्रवीन पाठक, श्री अरविन्द सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख, श्री महेश सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख, शिवशंकर पूर्व प्रमुख, हरेन्द्र कुमार शुक्ला के नाम प्रमुख हैं। श्रीमती विनीता सरोज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला सभा लोजपा ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली है। फरेंदा विधानसभा क्षेत्र से निषाद पार्टी के पूर्व प्रत्याशी श्री राजकुमार निषाद, लोकतांत्रिक जनता दल से श्री राम सुफल यादव भी समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं।
आज बसपा के आगरा मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री शकील कुरैशी, पूर्व जोनल इंचार्ज आगरा श्री आजाद सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मथुरा श्री वीरेन्द्र सिंह जाटव, मंडल संयोजक श्री वीर सिंह कोरवाल, पूर्व जिला प्रभारी मथुरा डाॅ0 श्याम सुन्दर कर्दम, प्रधान पुष्कर सिंह जाटव, पूर्व उपब्लाक प्रमुख श्री हजारी लाल, पूर्व मंडल संयोजक श्री वैद्य औगड़ नाथ प्रजापति, अर्जुन सिंह भी समाजवादी पार्टी के सदस्य बन गए हैं।
कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता लेने वालों में कांग्रेस पार्टी नोएडा के पूर्व महानगर अध्यक्ष श्री कुलदीप अवाना, पूर्व प्रत्याशी दादरी विधानसभा चौधरी जिले सिंह के अतिरिक्त पूर्व अध्यक्ष भाजपा नोएडा, श्री भरत अवाना, नोएडा में बसपा के वरिष्ठ नेता श्री के.पी. प्रधान तथा आप पार्टी के दादरी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी श्री हरदीप भाटी आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए है।
नवागत सभी साथियों ने सन् 2022 में श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की हार निश्चित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *