पचपेड़वा(बलरामपुर)-पचपेड़वा के ब्लॉक परिसर में दिनाँक 08-10-2021 को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन किया गया।कुल 82 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया जिसमें गैंसड़ी ब्लॉक के 28 और पचपेड़वा ब्लॉक के 54 जोड़ों का विवाह कराया गया।इस विवाह कार्यक्रम में 9 मुस्लिम जोड़ों का भी विवाह कराया गया।जहाँ एक तरफ हिन्दू जोड़े सात फेरे लिए वहीं मुस्लिम जोड़ों का निकाह मौलाना के द्वारा कराया गया।सभी जोड़े व उनके परिवार संतुष्ट एवं प्रसन्न दिखे।इसमें सभी कन्याओं को रसोई के समान,बर्तन,कपड़ा,पायल,बिछिया दिया गया।इसके अतिरिक्त सोलह हजार रुपये नकद व मिठाई दी गयी।तैंतीस हजार रुपए उनके खातों में स्थानांतरित किये जायेंगे।सभी लोगों ने कार्यक्रम की सराहना की।लोगों ने कहा कि पहले लोगों को जमीन-जेवर गिरवी रखनी पड़ती थी लेकिन मुख्यमंत्री जी की इस सराहनीय योजना से सभी वर्गों को निष्पक्ष रूप से फायदा मिल रहा है।इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख पचपेड़वा मनोज तिवारी,खंडविकास अधिकारी सुमित कुमार सिंह,गैंसड़ी ब्लॉक प्रमुख शक्ति सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।