Home / भाजपा-सपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं

भाजपा-सपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं

Spread the love


(शादाब हुसैन पत्रकार )

बहराइच।लखनऊ रोड पर स्थित हरियाली रिसॉर्ट मे आज बसपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने पूरे समय ब्राह्मण समाज को उसके साथ सपा और भाजपा शासनकाल मे हुई दर्जनो घटनाओ को गिनाते हुए कहा कि उसके हित मे बसपा सरकार रही है और रहेगी।

उन्होंने कहा कि सपा और भाजपा एक सिक्के के दो पहलू है।इन दोनो सरकार के आने पर प्रदेश मे माफिया और गुण्डा राज कायम हो जाता है और भ्रष्टाचार बढ़ जाता है।

उन्होंने कहा कि ब्राह्माण समाज अपनी ताकत को पहचाने और एक जुट होकर
बसपा की सरकार बनाएं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने विकास के नाम पर विनाश किया है।उसे धर्म और संस्कृति से कोई लेना-देना नही है।हजारो करोड रूपये खर्च करने के बाद भी अयोध्या बदहाली का शिकार है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मे ब्राह्मण और दलितो का उत्पीड़न, अत्याचार हुआ है।

उन्होंने ब्राहमणो को याद दिलाते हुए कहा कि 2005 मे लखनऊ मे हुए सम्मेलन के अवसर पर बहन जी अपना नारा और दृष्टिकोण बदलकर ब्राह्मणो को विधान सभा से लेकर हर जगह अच्छी भागीदारी दी थी।

उन्होने अपने पूरे सम्बोधन मे एक बार भी मुसलमानो की चर्चा नही की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *