Home / महिला ने एक साथ दिया 10 बच्‍चों को जन्‍म,बना यह वर्ल्ड रिकॉर्ड!

महिला ने एक साथ दिया 10 बच्‍चों को जन्‍म,बना यह वर्ल्ड रिकॉर्ड!

Spread the love

जुड़वा बच्चे होना आज के समय में आम बात है, क्योंकि कभी-कभी एक ही बार कई बच्चों के जन्म लेने की खबरें आ चुकी हैं। मगर इस बार एक महिला ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक साथ 10 बच्चों को जन्म दिया है। साउथ अफ्रीका की 37 वर्षीय महिला ने दावा किया है कि उसने 10 बच्चों को जन्म दिया है। अगर यह बात सही होती है और डॉक्टर्स इसकी पुष्टि करते हैं तो यह अपने आप में एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड होगा। क्योंकि इससे पहले 9 बच्चे जन्म देने का रिकॉर्ड माली की महिला के नाम है, जिसने मई में ही यह रिकॉर्ड कायम किया था।

गोसियामे थमारा सिथोले ने दावा किया है कि उसने 7 लड़के और 3 बेटियों को जन्म दिया है। उसके पति टेबेगो त्सोतेत्सी के मुताबिक, 7 जून को प्रिटोरिया के एक अस्पताल में सिजेरियन सर्जरी द्वारा बच्चों को जन्म दिया गया। हालांकि, प्रेग्नेंसी के दौरान डॉक्टरों ने शुरुआत में कहा था कि सिथोले के पेट में 6 बच्चे पल रहे थे, मगर बाद में स्कैन से 8 बच्चों की बात सामने आई और जब महिला की डिलीवरी हुई तो दस बच्चे पाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *