हालात इंसान को कहां से कहां पहुंचा देते हैं। इसका ताजा मामला सुशील पहलवान का देखने को मिल रहा है। जेल की सलाखों में पहुंचने के जहां एक तरफ उसे मनमर्जी का खाना-पीना नहीं मिल रहा है तो दूसरी तरफ उसने शरीरिक व्यायाम करने के लिए बिसलेरी की बड़ी बोतलों में पानी भरकर उसके डंबल बना लिए हैं।
जेल सूत्रों का कहना है कि सुशील ने एक डंडे को रॉड का रूप देकर उसके दोनों किनारों पर बोतले बांधी हुई हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि डाईट को लेकर अदालत ने जेल प्रशासन जवाब मांगा था, उसका जवाब दे दिया गया है। अदालत जैसा आदेश जारी करेगी उस पर अमल किया जाएगा।