Home / ईरान की सभी मुस्लिम देशों से फ़लस्तीनियों को लेकर एक ख़ास अपील।

ईरान की सभी मुस्लिम देशों से फ़लस्तीनियों को लेकर एक ख़ास अपील।

Spread the love

ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली ख़ामेनेई ने सभी मुस्लिम देशों से फ़लस्तीनियों को सैन्य और आर्थिक रूप से समर्थन देने के अलावा ग़ज़ा के पुनर्निर्माण में उनकी मदद करने का आह्वान किया है। ईरानी मीडिया ने ख़ामेनेई के इस बयान को प्रमुखता से जगह दी है।
ख़ामेनेई ने शुक्रवार को, इसराइल और फ़लस्तीनियों के बीच 11 दिन तक चले हिंसक संघर्ष के थमने के बाद यह बयान दिया।
इसराइल के साथ हिंसक संघर्ष के दौरान ईरान ने खुलकर फ़लस्तीनियों का समर्थन किया। ईरान ग़ज़ा-वेस्ट बैंक क्षेत्र में सक्रिय इस्लामिक चरमपंथी समूह हमास का भी समर्थन करता है।
हमास फ़लस्तीनी चरमपंथी गुटों में सबसे बड़ा गुट है जिसके चार्टर में लिखा है कि वो इसराइल को तबाह करने के लिए संकल्पबद्ध है।
हमास के अलावा, ईरान ने कब्ज़े वाले वेस्ट बैंक में फ़लस्तीनी आबादी के नेता मोहम्मद अब्बास का भी समर्थन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *