ढाका बांग्लादेश के प्रधानमंत्री शेख हसीना की इस्लामिक कट्टरपंथियों हत्या की साजिश रचने के जुर्म में हरकत-उल-जिहाद बांग्लादेश (हूजी-बी) के 14 आतंकवादियों को 21 साल बाद मौत की सजा सुनाई गई है।21 जुलाई 2000 को गोपालगंज के कोटलीपारा में हसीना की सभास्थल के पास 76 किलो का एक शक्तिशाली बम लगाया गया था। अगले दिन वहां से एक और बम भी बरामद किया गया। जो 40 किलो का था।