Home / महफिले मुक़सीदा का इनकाद किया गया।

महफिले मुक़सीदा का इनकाद किया गया।

Spread the love

संवाददाता।
लखनऊ।विलादत हज़रत अली (अ.स)के पुर मसर्रत मौक़े पर इस साल भी अल हुसैनी एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की जानिब से12 रजब बरोज़ जुमेरात दिन में 3 बजे एक महफ़िल ए मुक़सीदा का एनक़द सोसाइटी के महा सचिव नवाब अजमल हुसैन के घर कश्मीरी मोहल्ला में किया गया। जिसमें शहर के मशहूर मारूफ शोरए कराम ने शिरकत कर मौला अली अस को अपना नज़राना पेश किया।महफ़िल को मौलाना सय्यद सिब्ते मोहम्मद ने ख़िताब किया।निज़ामत के फ़राएज़ अफ़सर दबीरी ने अंजाम दिए। महफ़िल के कन्वीनर के फ़राएज़ मशहूर शायर खुशनूद मुस्तफ़ा ने अंजाम दिए।बाद महफ़िल नवाब अजमल की जानिब से महफिल में आये हुए लोगों को इनामात से नवाजा गया।इस सिलसिले में नवाब अजमल ने बताया कि उनकी जानिब से सन 1979 से महफ़िल का प्रोग्राम मुनक़्क़ीद हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *