लखनऊ हुसैनगंज स्थिर v-mart में कल हुई घटना, पुलिस लाइन में तैनात सिपाही आदर्श कुमार वर्दी पहन कर नशे में धुत खरीदारी करने गया। वीमार्ट में सिपाही ने तीन शर्ट पहन कर ऊपर से वर्दी पहन ली। जिस पर मार्ट के कर्मचारियों को शक होने पर सिपाही की तलाशी ली। जिसकी वर्दी के नीचे से तीन शर्ट बरामद हुई ।साथ ही साथ सिपाही आदर्श कुमार मार्ट के कर्मचारियों को अपनी वर्दी की ताकत दिखाने लगा ।जिस पर वहां पर मौजूद कर्मचारियों एवं ग्राहकों ने सिपाही की पिटाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस उच्चाधिकारियों ने सिपाही को निम्लंबित कर दिया।