Home / पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने पूर्वांचल दौरे के दौरान,पूर्व विधायक स्व0 ज्वाला प्रसाद यादव और स्व0 हाजी अफज़़ाल अहमद के निधन उपरांत शोकाकुल परिजनों से उनके घर पर की भेंट

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने पूर्वांचल दौरे के दौरान,पूर्व विधायक स्व0 ज्वाला प्रसाद यादव और स्व0 हाजी अफज़़ाल अहमद के निधन उपरांत शोकाकुल परिजनों से उनके घर पर की भेंट

Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तीन दिन के पूर्वांचल दौरे पर आज जौनपुर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उनसे मिलने तथा स्वागत के लिए जिले की सीमा से ही बड़ी तादाद में कार्यकर्ता जमा थे।
आज जौनपुर में पूर्व विधायक स्वर्गीय ज्वाला प्रसाद यादव और स्वर्गीय हाजी अफजाल अहमद के निधन उपरांत शोकाकुल परिजनों से उनके घर भेंट कर संवेदना व्यक्त की।
श्री यादव ने कहा कि जौनपुर समाजवादियों की धरती है। समाजवादी आंदोलन को मजबूत करने में यहां के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान है। समाजवादी पार्टी के दोनों दिवंगत पूर्व विधायक आजीवन समाज के वंचित तबके की लड़ाई लड़ते रहे। उनका संघर्ष और योगदान भुलाया नहीं जा सकता।
पूर्व मुख्यमंत्री श्री यादव जौनपुर के बक्सा थानांतर्गत ग्राम चक मिर्जापुर पकड़ी के मृतक कृष्ण कुमार यादव उर्फ पुजारी के घर भी गए। जिसकी पुलिस हिरासत में मृत्यु हो गयी। अभी दो दिन पूर्व लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय में मृतक के परिजनों से भेंट कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया था।
श्री अखिलेश यादव वाराणसी, जौनपुर, मिर्जापुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। कल वह मिर्जापुर में रहेंगे। शनिवार को उनका सीरगोवर्धन (वाराणसी) में संत रविदास मंदिर में दर्शन पूजा का कार्यक्रम रहेगा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *