लखनऊ 27 दिसम्बर।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस पर कांग्रेस महासचिव एवं उ0प्र0 प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी जी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी निर्देश पर लखनऊ महानगर की प्रत्येक विधानसभा में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जनता के साथ खेत और किसान की रक्षा में कंाग्रेस संदेश पदयात्रा निकाली जानी हैं।
उपरोक्त जानकारी देते हुए लखनऊ महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि लखनऊ महानगर की सभी विधानसभाओं में आयोजित होने वाली कांग्रेस संदेश पद-यात्राओं को सफल बनाने के उद्देश्य से महानगर कांग्रेस कमेटी लखनऊ द्वारा लखनऊ शहर हेतु विधानसभावार प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
श्री चौहान ने बताया कि लखनऊ पूर्व विधानसभा के लिए डाॅ0 आर0सी0 उप्रेती, लखनऊ पश्चिम विधानसभा के लिए श्री रईस अहमद, लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लिए श्री आर0बी0 सिंह, लखनऊ मध्य विधानसभा क्षेत्र के लिए श्री योगेश्वर सिंह तथा लखनऊ कैन्ट विधानसभा क्षेत्र हेतु श्री शाहिद अली को प्रभारी बनाकर जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
उन्होंने बताया कि उक्त प्रभारी अपने प्रभार वाले विधानसभा क्षेत्रों में वहाॅं के कांग्रेसजनों के सहयोग से कांग्रेस संदेश पदयात्राओं का आयोजन करेंगे और पर्चो का वितरण कर आम जनमानस तक पार्टी का संदेश पहुॅंचायेंगे।