Home / ग़ार वाली कर्बला के गिरे हुए गेट के पुनर्निर्माण की अपील।

ग़ार वाली कर्बला के गिरे हुए गेट के पुनर्निर्माण की अपील।

Spread the love

लखनऊ 27 दिसंबर 2020 राजा झाऊलाल सद्भावना मिशन के संस्थापक डॉक्टर अनूप श्रीवास्तव व मिशन के प्रवक्ता बहार अख्तर ज़ैदी व डा जुनैद अहमद ग़ारवाली कर्बला पहुंचे ।जहां उन्होंने इस कर्बला के मुख्य द्वार ,जोकि काफी समय से जर्जर होने की वजह से गिर गया है, जिसमें अनेक परिवार निवास करते थे , उसका दौरा किया। राजा झाऊलाल सद्भावना मिशन के संस्थापक श्री श्रीवास्तव ने कहा कि मिशन अवध की ऐतिहासिक इमारतों की उचित देखभाल की आवाज हमेशा से उठाता रहा है ।उन्होंने कहा कि मिशन, सिब्तैनाबाद इमामबाड़ा के मुख्य द्वार जो कि बारिश की वजह से गिर गया था एवं रूमी गेट में आने वाली दरार को लेकर भी शासन प्रशासन एवं धार्मिक गुरुओं से हमेशा चर्चा एवं शिकायत करता रहा है ।चर्चा एवं शिकायतों पर अगर समय रहते सही निर्णय लिया गया होता ,तो आज ग़ार वाली कर्बला का मुख्य द्वार नहीं ढहता। इस संबंध में झाऊ लाल मिशन, जिला अधिकारी लखनऊ, से संपर्क कर मौके का निरीक्षण कराकर उसके पुनर्निर्माण के लिए कोशिश करेगा। साथ ही साथ इस गेट में निवास करने वाले परिवारों को आश्रित हीन मकान उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया जाएगा ।मिशन के ,डॉ जुनैद अहमद ने कहा कि गेट के ध्वस्त होने के दिन से लेकर अब तक , लखनऊ की इमारतों से प्रेम रखने वाले कई लोग एवं समाजसेवी जिला प्रशासन से इस गेट के पुनर्निर्माण का अनुरोध कर चुके हैं। पर अभी मौके पर ना तो इस गेट का मलबा ही उठा है ना ही किसी अधिकारी ने मौक़े का मुआइना ही किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *