Home / बाराबंकी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 5.5 किलोग्राम पोस्ता छिलका बरामद

बाराबंकी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 5.5 किलोग्राम पोस्ता छिलका बरामद

Spread the love

जनपद बाराबंकी*
*दिनांक 18.12.2020*
*थाना कोठी पुलिस ने एक शातिर तस्कर को किया गिरफ्तार, कब्जे से 5.5 किग्रा0 पोस्ता छिलका बरामद-*
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी डॉ0 अरविन्द चतुर्वेदी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु जनपद में अभियान चलाकर गिरफ्तारी/बरामदगी करने का निर्देश समस्त थाना प्रभारियों को दिया गया है, जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी/दक्षिणी व समस्त क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में शातिर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थानाध्यक्ष कोठी श्री रितेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अभिसूचना को विकसित करते हुए अभियुक्त दिवाकर पुत्र भागीरथ निवासी इसरौली सारी थाना कोठी जनपद बाराबंकी को दिनांक 17.11.2020 को इलिचपुर तिराहा से समय 17.00 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से कुल 5.5 किग्रा0 पोस्ता छिलका बरामद हुआ। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोठी पर मु0अ0स0 383/2020 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

*पुलिस टीम-*
1. कोठी श्री रितेश कुमार पाण्डेय जनपद बाराबंकी।
2. उ0नि0 सुनील दत्त थाना कोठी जनपद बाराबंकी।
3. हे0का0 उमाशंकर सिंह थाना कोठी जनपद बाराबंकी।
4. का0 प्रियांशु यादव, का0 अमित सिंह थाना कोठी जनपद बाराबंकी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *