Home / कोविड मरीज़ों को अस्पताल में भर्ती करने हेतु ,c.m.o. पत्र की आवश्यकता ख़त्म

कोविड मरीज़ों को अस्पताल में भर्ती करने हेतु ,c.m.o. पत्र की आवश्यकता ख़त्म

Spread the love

लखनऊ कोविड-19 संक्रमित मरीज़ों को अब, कोविड-19 अस्पतालों में भर्ती होने के लिए सीएमओ पत्र की अनिवार्यता खत्म कर दी गई ।
कल जिस तरह से एक पुत्र द्वारा अपनी मां को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराने के लिए सीएमओ की कार के आगे लेट कर प्रदर्शन किया था। इसको मानव अधिकार आयोग ने कोविड-19 मरीज़ों के हित में सीएमओ पत्र की आवश्यकता ख़त्म करने का आदेश दिया। इसी संबंध में लखनऊ सांसद कौशल किशोर ने भी एक वीडियो जारी करते हुए कोरोना संक्रमित मरीजों को सीएमओ पत्र की आवश्यकता को खत्म करने के लिए शासन से अपील की थी। अब कोविड-19 संक्रमित मरीज़ को अब डायरेक्ट कोविड-19 अस्पतालो में बेड खाली होने पर भर्ती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *