Home / अन्य राज्य / केरल में वीडी सतीशन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, 21 सदस्यीय मंत्रिमंडल में 3 मुस्लिम मंत्री शामिल

केरल में वीडी सतीशन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, 21 सदस्यीय मंत्रिमंडल में 3 मुस्लिम मंत्री शामिल

Spread the love

केरल में कांग्रेस की अगुवाई वाली यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) सरकार का आज शपथ ग्रहण हुआ, जिसमें वीडी सतीशन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित समारोह में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद रहे। नई कैबिनेट में मुख्यमंत्री के साथ कुल 20 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली, यानी मंत्रिमंडल में कुल 21 सदस्य शामिल हैं।
नई सरकार में सामाजिक और धार्मिक संतुलन बनाने की कोशिश की गई है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के 5 नेताओं को मंत्री बनाया गया है, जिनमें पीके कुन्हालीकुट्टी, एन. शम्सुद्दीन, केएम शाजी, पीके बशीर और वीई अब्दुल गफूर शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *