संयुक्त अरब अमीरात ने शनिवार को देश के इस्लामिक कानूनों में बड़े बदलाव की घोषणा करते हुए कहा की इसके तहत बगैर शादीशुदा जोड़ों को साथ में रहने एवं शराब प्रतिबंधों में ढील की बात कही गई। संयुक्त अरब अमीरात में इस तरह के बदलाव को बदलते समय के साथ सामंजस्य की कोशिश के अंतर्गत देखा जा रहा है ।ज्ञात हो कि संयुक्त अरब अमीरात में इस्लाम से जुड़े कई ऐसे कानून हैं ,जिसके कारण पश्चिम सहित कई अन्य देशों से संयुक्त अरब अमीरात में व्यापार एवं पर्यटन आदि के लिए जाने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि संयुक्त अमीरात में शरीयत कानून में बदलाव इसराइल और अमेरिका के बढ़ते प्रभाव के तहत बदलाव किया गया है।