Home / अर्शी रज़ा को देखने नहीं पहुंचा कोई कांग्रेसी।

अर्शी रज़ा को देखने नहीं पहुंचा कोई कांग्रेसी।

Spread the love

जहां आज कांग्रेस आलाकमान उत्तर प्रदेश में अपनी खोई हुई ज़मीन को तलाश करने की पुरजोर कोशिश कर रही है ।इसी क्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी वार्ड से लेकर प्रदेश कमेटी में नए एवं कर्मठ युवाओं की तलाश कर रही है ।
वही अपने पुराने कार्यकर्ताओं जिन्होंने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की बची हुई ज़मीन को रोके रखा और आज उन्हीं के स्वास्थ्य ख़राब होने पर बड़े एवं छोटे कार्यकर्ता ने जा कर उनकी जानकारी एवं स्वस्थ होने की कामना नहीं की ,हम बात कर रहे हैं ।उत्तर प्रदेश कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ के चेयरमैन अर्शी रज़ा की जिनको कुछ दिन पूर्व हार्ट -अटैक आया था और किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज के लारी कार्डियोलॉजी में भर्ती कराया गया था । स्वास्थ्य ज्यादा ख़राब होने के वजह से उन्हें एसजीपीजीआई रेफर करा गया जहां उनकी 2 नवंबर 2020 को एंजो प्लास्टिक की गई ।लेकिन किसी कांग्रेसी ने श्री अर्शी रज़ा के स्वास्थ्य की जानकारी नहीं ली जिन्होंने अपना पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी की विचारधाराओं को जन जन तक पहुंचाने कोई कसर नहीं छोड़ी आज उनके स्वास्थ्य ख़राब होने पर कोई भी उत्तर प्रदेश कांग्रेस का बड़ा -छोटा कार्यकर्ता उनको देखने अस्पताल नहीं आया या फोन द्वारा कोई जानकारी नहीं ली गई ।
सूत्रों की माने तो प्रदेश ख़ासकर लखनऊ शहर निवासियों में चर्चा है कि जब उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता अपने जुझारू कर्मठ कार्यकर्ता के स्वास्थ ख़राब होने पर साथ नहीं खड़े हैं तो आम जनता की क्या देखभाल करेंगे आलाकमान को इस संबंध में चिंतन करने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *