गिलगिट बाल्टिस्तान को पांचवें प्रांत का बनाने की पाकिस्तान की घोषणा का आज भारत ने पुरजोर विरोध करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान गिलगित बाल्टिस्तान को पाकिस्तान का पांचवा प्रांत घोषित के बारे में मीडिया द्वारा प्रतिक्रिया मांग जाने पर कहा कि भारत सरकार पाकिस्तान की इस घोषणा को सिरे से ख़ारिज करता है ।श्री श्रीवास्तव ने कहा कि जम्म-ू कश्मीर और लद्दाख के सभी क्षेत्र भारत का अभिन्न अंग है, और सदैव रहेगा। उसमें पाकिस्तान द्वारा अवैध क़ब्जा किए हुए।जिसमे गुलाम कश्मीर भी शामिल है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने धोखा देकर इन क्षेत्रों में मानव अधिकारों का उल्लंघन क्या है। दुनिया से उनकी करतूतें छुप नहीं सकती ।इस इलाके के बहाल करने के लिए बेहतर है। पाकिस्तान तत्काल अपने अवैध कब्जे वाले क्षेत्र से बाहर निकल जाए।