Home / उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने समस्त प्रदेश वासियों को महानवमी, दशहरा विजयदशमी के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुख एवं समृद्धि की कामना की है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने समस्त प्रदेश वासियों को महानवमी, दशहरा विजयदशमी के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुख एवं समृद्धि की कामना की है।

Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय एवं असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है, अन्याय पर न्याय की विजय का संदेश देता विजयादशमी का पर्व सदमार्ग पर चलने और आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन भगवान श्री राम ने बुराई के प्रतीक रावण का वध किया था। आज ही के दिन माँ भगवती देवी दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था। यह पर्व हमें भगवान राम के सिद्धान्तों पर चलने के लिए प्रेरित करता है। यह पर्व हमें समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने और सत्य की राह पर चलने की प्रेरणा देता है। अंहकार, अन्याय और अवगुणों से दूर रहकर मानव कल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *