Home / अल्लाह का सबसे बड़ा एहसान मोहम्मदे अरबी की ज़ात मुबारका है ः सैयद हाषिमी मियाॅ किछौछवी

अल्लाह का सबसे बड़ा एहसान मोहम्मदे अरबी की ज़ात मुबारका है ः सैयद हाषिमी मियाॅ किछौछवी

Spread the love

लखनऊ 24 अक्टूबर, 2020। आॅल इण्डिया मोहम्मदी मिशन के प्रमुख प्रवक्ता सैयद जुनैद अशरफ किछौछवी ने बताया कि मोहम्मदी मिशन के तत्वाधान में आयोजित जश्ने ईद मिलादुन नबी के छठे दिन जलसे को खिताब करते हुए शहंशाह खिताबत गाज़ीए मिल्लत सैयद हाशिमी मियाॅ ने कहा कि अल्लाह ने हमें ज़मीनों-आसमान दिया, सूरत चांद दिया, बीवी बच्चें, मां-बाप, खूबसूरत दुनिया, बेहतरीन ज़िदगी का मालिक बनाया। मगर इन नेमतों देने के बावजूद अल्लाह ने कभी नहीं कहा कि मैंने तुम्हारे ऊपर एहसान किया मगर अल्लाह ने मोहम्मद अरबी को इस दुनिया में भेजा तो मोमिनों पर एहसान किया। उन्होंने कहा कि हमारे घर में मेरा बच्चा पैदा होता है, हम ज़मीन लेते हैं या कोई खुशी का मौका का वक्त होता है तो खुश हम होतें न की मेरा कोई पड़ोसी। इसी तरह रसूल को दुनिया में भेजकर अल्लाह ने मोमिनों पर एहसान किया न कि गैर मोमिनों पर तो खुश भी हम मोमिन होगा न कि कोई गैर मोमिन। लिहाज़ा हम कह सकते है कि अल्लाह का मोमिनांे पर सबसे बड़ा एहसान मोहम्मदे अरबी की ज़ात मुबारका है। मिशन के अध्यक्ष हज़रत सैयद अयूब अशरफ किछौछवी ने कहा कि ईद मिलादुन नबी ईदों की ईद है। अगर यह दिन न आता तो हमंे न तो ईदुल फितर मिलती न ही ईदुल अज़हा। अल्लाह का हम जितना शुक्र अदा करें उतना कम है कि उसने हममे एक रसूल भेजा जिसने हम सब की हिदायत कीं। हमें चाहिए उनके बताएं हुए पर चलकर दुनिया में अमन कायम करें। दुनिया को सिर्फ अमन के रास्ते पर चलकर ही बचा जा सकता है। प्रोग्राम का आगाज़ शहज़ादे गाज़िए मिल्लत मौलाना सैयद समदानी अशरफ ने तिलावते कुरआन पाक से हुआ, प्रोग्राम की निज़ामत मौलाना गुलाबद्दीन ने की। नात ख्वाओ ने नात व मनकबत के शेर पढ़े। इस मौके पर हज़रत सैयद कासिम अशरफ, हज़रत सैयद तलहा अशरफ, मिशन यूथ के सदर सैयद अहमद मियाॅ, मौलाना सैयद सिमनान अशरफ, आॅल इण्डिया हुसैन सुन्नी बोर्ड के अध्यक्ष सैयद अरशद अशरफ, सैयद हुसैन अशरफ, सैयद अयाज़ अहमद, मोहम्मद फरीद, मोहम्मद शाद खान, सरफराज मुस्तफा, लिमरा एजेंसी के प्रमुख मोहम्मद नौशाद बेलग्रामी और उनकी पूरी टीम, मोहम्मद शफीक, मोहम्मद सलाम वगैरह मौजूद थे। प्रोग्राम मंे कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन किया गया।

सैयद जुनैद अशरफ किछौछवी
फोन: 9450369662 दिनांक 24.10.2020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *