Home / भारत रत्न-पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाधी की 76वीं जयन्ती के अवसर पर राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

भारत रत्न-पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाधी की 76वीं जयन्ती के अवसर पर राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Spread the love

लखनऊ 18 अक्टूबर।
भारत रत्न-पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गाधी जी की 76वीं जयन्ती के अवसर पर राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता(द्वितीय) जो कि विगत 13 एवं 14 सितम्बर 2020 को आॅन लाइन आयोजित की गयी थी। जिसमंे जनपद लखनऊ के सफल प्रतिभागियों को आज प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में पुरस्कार वितरित किया गया। खास बात यह रही की सफल अभ्यर्थियों में निर्धन परिवार की कु0 पूनम पाण्डेय जिनके पिता लालबाग स्थित मंदिर के पुजारी हैं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिन्हें पुरस्कार के रूप में लैपटाप प्रदान किया गया।
यह जानकारी देते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष मुकेश सिंह चैहान ने बताया कि लखनऊ जनपद के लगभग 27 हजार से भी अधिक बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। जिसके पश्चात 13 प्रतिभागी ऐसे थे जिन्होने समान रूप से सबसे अधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाया। इसके पश्चात लाॅटरी के माध्यम से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरूप लैपटाप, टेबलेट, मोबाइल तथा अन्य आकर्षक पुरस्कार के साथ ही कुल 150 सफल प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया गया।
प्रथम पुरस्कार पाने वाली कु0 पूनम पाण्डेय को लैपटाप, द्वितीय पुरस्कार पाने वाली कु0 काजल गौतम को मोबाइल तथा तृतीय पुरस्कार पाने वाली कु0 भूमि श्रीवास्तव को टेबलेट प्रदान किया गया।
इस प्रतियोगिता की मुख्य विशेषता छात्राओं द्वारा सर्वाधिक पुरस्कार जीते जाने की रही है। पुरस्कार वितरण पूर्व विधायक श्री श्यामकिशोर शुक्ला, लखनऊ के प्रभारी प्रदेश सचिव श्री रमेश कुमार शुक्ल, प्रभारी प्रशासन श्री दिनेश सिंह, संगठन सचिव श्री अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष श्री मुकेश सिंह चैहान, जिला अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश त्रिपाठी, प्रदेश कांग्रेस के मीडिया एडवाइजरी कमेटी के सदस्य श्री ओंकारनाथ सिंह एवं प्रवक्ता श्री बृजेन्द्र कुमार सिंह, श्री दिलप्रीत सिंह‘डी.पी.’, डा0 शहजाद आलम, श्री रमेश मिश्रा, श्री नरेन्द्र गौतम, श्री विकास सक्सेना, रईस अहमद, श्री आर0बी0 सिंह, श्री अजय वर्मा, श्री राम पाल यादव, श्री संजय सिंह, श्री संदीप वर्मा, श्री विकास त्रिपाठी, श्री प्रभाकर मिश्रा, श्री अरविन्द पटेल, श्री सुरेन्द्र मिश्रा, श्री आनन्द गुप्ता, श्रीमती सुशीला सोनकर, श्री रंजीत कुमार आदि द्वारा सम्पन्न हुआ।
प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन के लिए श्री श्यामकिशोर शुक्ला, श्री रमेश मिश्रा, श्री ओंकारनाथ सिंह, श्री बृजेन्द्र कुमार सिंह, श्री मुकेश सिंह चैहान एवं श्री वेद प्रकाश त्रिपाठी ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन श्री संजय शर्मा द्वारा किया गया।
इस प्रतियोगिता में जनपद लखनऊ के सभी क्षेत्र के 16 से 22 वर्ष के बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया था और प्रतिभागियों ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया और भविष्य में इस प्रतियोगिता में और अधिक तैयारी के साथ भाग लेने का संकल्प लिया।

सेवा में,
श्री सम्पादक/प्रतिनिधि,
………………………………….. (मुकेश सिंह चैहान)
लखनऊ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *