Home / भाजपा वरिष्ठ पार्षद रमेश कपूर बाबा का निधन

भाजपा वरिष्ठ पार्षद रमेश कपूर बाबा का निधन

Spread the love

पुराने लख़नऊ के चौक वार्ड से लगातार छह बार से भाजपा पार्षद रहे रमेश कपूर (बाबा) का शनिवार को निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज राजधानी के एसजीपीजीआई में चल रहा था।
लखनऊ जनपद से भाजपा पार्षद रमेश कपूर (बाबा) जी काफी लम्बे समय से राजनीति क्षेत्र में सक्रिय थे। इन्होंने राजनीति के साथ-साथ ही सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी जिम्मेदारियां भी बखूबी निभाई। रमेश जी की रूचि बाल्यकाल से ही समाज कल्याण के कार्यों में थी, इसी वजह से वे राष्ट्र संघ सेवक दल की बाल शाखा से भी जुड़े रहे।
वर्ष 1989 से भाजपा के साथ कार्यरत होकर रमेश जी पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने में अहम भूमिका का निर्वहन कर रहे थे। वर्तमान में पार्षद पद के साथ साथ भाजपा की प्रदेश कार्य समिति के अध्यक्ष के रूप में भी रमेश जी सक्रिय थे। वार्ड अध्यक्ष, नगर उपाध्यक्ष, नगर मंत्री एवं प्रदेश कार्य समिति के अध्यक्ष पद पर अपनी सेवाएं देने के पश्चात उनकी योग्यता को देखते हुए भाजपा द्वारा उन्हें पार्षद के टिकट से चुनाव लड़ने का अवसर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *