Home / दैनिक उर्दू आग के वरिष्ठ पत्रकार मो. हैदर मेहदी अली का निधन। कैंसर से थे पीड़ित

दैनिक उर्दू आग के वरिष्ठ पत्रकार मो. हैदर मेहदी अली का निधन। कैंसर से थे पीड़ित

Spread the love

लखनऊ (सं)। दैनिक उर्दू आग के उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ संवाददाता मोहम्मद हैदर मेहदी अली का लम्बी बीमारी के बाद शनिवार की शाम शहर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह काफी लम्बे समय से कैंसर से पीडि़त थे। उन्होंने लखनऊ से लेकर मुम्बई और दिल्ली तक कई बड़े अस्पतालों में इलाज कराया पर कोई फायदा नहीं हुआ।
इलाज के दौरान वह दो बार कोरोना से संक्रमित भी हुए। वे लगभग 51 वर्ष के थे। वह अपने पीछे पिता, पत्नी व दो बच्चों को छोड़ गये हैं। रविवार को दिन में 9 बजे ठाकुरगंज स्थित अब्बास बाग कर्बला में सुपुर्देखाक किया जायेगा। उनके निधन का समाचार अखबार के कार्यालय में मिलते ही सहयोगी व स्टाफ के तमाम लोग फूट-फूट कर रोने लगे। अचानक इस दु:खद समाचार के मिलते ही सभी हक्के-बक्के रह गये। किसी को कुछ सूझ नहीं रहा था कि क्या बोले। वे कर्मचारियों, सहयोगियों में काफी लोकप्रिय थे। उनकी सदाबहार हंसी, खुशमिजाजी व हाजिर जवाबी के सभी कायल थे। हर कोई उनका सम्मान करता था। उनकी आत्मा की शान्ति के लिए कार्यालय में दो मिनट का मौन रखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *