Home / ऐसे महान देशभक्त की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन: अमित शाह

ऐसे महान देशभक्त की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन: अमित शाह

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एव गृह मंत्री भारत सरकार अमित शाह ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर लिखा कि भारतीय राजनीति के पुरोधा, बहुमुखी व्यक्तित्व के धनी और जनसंघ के संस्थापक सदस्य पं.दीन दयाल उपाध्यायजी ने भारतीय संस्कृति और मूल्यों की रक्षा व संरक्षण के लिए जीवन पर्यन्त संघर्ष किया। एकात्म मानववाद व अंत्योदय के विचारों से उन्होंने देश को एक प्रगतिशील विचारधारा देने का काम किया।

एक उत्कृष्ट संगठनकर्ता के रूप में दीन दयाल जी ने जो वैकल्पिक राजनीति की नींव रखी वो आज देश के गरीब, वंचित व शोषित वर्ग को विकास की मुख्यधारा में लाने का काम कर रही है। उनका जीवन सामाजिक समरसता व राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है।

ऐसे महान देशभक्त की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *