Home / राष्ट्रीय / JPC वक़्फ़ संशोधन बिल पर आपत्ति करने का समय सीमा.बढ़ाएं

JPC वक़्फ़ संशोधन बिल पर आपत्ति करने का समय सीमा.बढ़ाएं

वक़्फ़ संशोधन 2024 आपत्ति का समय बढ़ाने की मांग

फ्रीलांसर-शाबू ज़ैदी
7617032786

वक़्फ़ संशोधन बिल 2024 लोकसभा में पेश किया गया,
जिस पर विपक्ष द्वारा जबरदस्त विरोध दर्ज करने पर संसद द्वारा जॉइंट पार्लियामेंट कमेटी (JPC) का गठन किया गया,
जिसके अध्यक्ष सांसद जगदंबिका पाल को नामित किया गया,
जॉइंट पार्लियामेंट कमेटी ने सबसे पहले मुस्लिम समुदाय द्वारा संशोधन के बिंदुओं पर आपत्ति जताने की समय सीमा के साथ वेबसाइट जारी की,जिसके संबंध में जब लखनऊ के मुस्लिम क्षेत्रों में क़ौम के जिम्मेदार, बुद्धिजीवी और आम जनता से पूछे जाने पर पता चला कि घंटो मेल करते रहो तो पता चलता है की कंजेशन की वजह से मेल नहीं हो पा रहा है,

कुछ लोगों ने बताया कि ग़म का महीना मोहर्रम होने की वजह से बहुत लोग अपने पैतृक घर काफी दिनों से गए हुए है,
जिसकी वजह से वेबसाइट पर मेल नहीं कर सके,अब वेबसाइट खुल नहीं रही है.और आज अंतिम दिन है,

कुछ लोगों ने कहा की बच्चों परीक्षा की वजह से मेल नहीं कर पाए
और जब भी मेल करने की कोशिश करो तो वेबसाइट क्रैक होती है, हाल ही के दिनों में जश्ने मिलादुन्नबी का त्यौहार है जिसके लिए समस्त मुसलमान काफी दिनों से व्यस्त है साथ ही साथ प्रोफेट मोहम्मद के जन्मदिन मनाने के लिए घरों में सफाई धुलाई पुताई आदि कार्यों में व्यस्त है,

इसलिए इस संबंध में ज्यादातर मुस्लिम समुदायों का आपत्ति दर्ज करने की त्योहार,बच्चों के एग्जाम और मेल करने में नेटवर्क दिक्कत को देखते हुए,मेल नहीं कर पा रहे थे अब उपरोक्त संबंध में मेल करने का
कम से कम 15 दिन का और समय बढ़ाया जाए,
साथ ही साथ सब लोगों ने कहा कि उपरोक्त विषय पर काम करने वाली संस्थाएं,मौलाना,बुद्धिजीवी वर्ग जो इस पर लोगों को प्रेरित कर रहे हैं,

और वो मौलाना जो JPC अध्यक्ष से व्यक्तिगत मिलकर अपनी आपत्ति दर्ज करवा चुके हैं,
उपरोक्त विषय पर आपत्ति दर्ज करने के लिए कम से कम 15 दिन और ज्यादा से ज्यादा 30 दिन का अतिरिक्त समय दिलवाने की भरपूर कोशिश करें,
ताकि मुस्लिम समुदाय महिला पुरुष अपनी धार्मिक नैतिक जिम्मेदारी को समझते हुए वेबसाइट पर मेल कर सकें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *