Home / अन्य राज्य / मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश ने उज्जैन की शिप्रा नदी के शुद्धिकरण के संबंध में समीक्षा बैठक की

मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश ने उज्जैन की शिप्रा नदी के शुद्धिकरण के संबंध में समीक्षा बैठक की

Spread the love

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज निवास स्थित समत्व भवन में जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उज्जैन की शिप्रा नदी के शुद्धिकरण के संबंध में समीक्षा बैठक लेकर आगामी सिंहस्थ को दृष्टिगत रखते हुए शिप्रा नदी पर बेहतर घाटों का निर्माण किए जाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शिप्रा नदी में इंदौर से आने वाली कान्ह नदी का गंदा पानी मिलने से रोका जाए। पानी का ट्रीटमेंट धर्मपुरी से शुरू किया जाए। पानी को शुद्ध कर खेतो  में सिंचाई के लिए दिया जाए। मुख्यमंत्री जी ने शिप्रा नदी के कमांड एरिया में पानी बढ़ने की क्षमता के अनुसार ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाने के संबंध में भी अधिकारियों को निर्देश दिए।

बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री राजेश राजौरा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Dr Mohan Yadav

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *