एक्टर चंद्रचूड़ सिंह की एक पुरानी और नई तस्वीर, बहुत बदल चुके हैं बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर। बता दें कि साल 1996 के दौरान चंद्रचूड़ सिंह ने फिल्म तेरे-मेरे सपने से बॉलीवुड में पहला कदम रखा था। स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद चंद्रचूड़ सिंह ने दिल्ली के वसंत वैली स्कूल में म्यूजिक सिखाना शुरू कर दिया। यह 90 के दशक की बात है। उन्होंने दून स्कूल में बच्चों को हिस्ट्री भी पढ़ाई। बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ चंद्रचूड़ सिंह आईएएस बनने की तैयारी भी कर रहे थे। लेकिन फिल्मों के ऑफर मिल रहे थे तो मुंबई आ गए थे, फिल्मी करियर बहुत लंबा नहीं चल सका लेकिन सबने अभिनय की खूब तारीफ की।
एक्टर चंद्रचूड़ सिंह





