Home / उत्तर प्रदेश / योगी आदित्यनाथ ने दी मणिपुर में शहीद जवान को श्रद्धांजलि

योगी आदित्यनाथ ने दी मणिपुर में शहीद जवान को श्रद्धांजलि

Spread the love

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मणिपुर में अज्ञात सशस्त्र व्यक्तियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए जनपद चंदौली निवासी असम राइफल्स के जवान श्री आलोक राव जी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

मुख्यमंत्री जी ने शहीद श्री आलोक राव जी के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ है, शहीद जवान के परिवार को हरसंभव मदद प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री जी ने शहीद के परिजनों को ₹50 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण शहीद श्री आलोक राव जी के नाम पर करने की भी घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *