Home / धर्म चर्चा / प्रष्न: कितने सोने पर जकात वाजिब होती है

प्रष्न: कितने सोने पर जकात वाजिब होती है

Spread the love

13 रमजान 05 अप्रैल 2023

कार्यालय आयतुल्लाह अल उज़मा सैय्यद सादिक़ हुसैनी शीराज़ी से जारी हेल्प लाइन पर नीचे दिए गये प्रश्नो के उत्तर मौलाना सैयद सैफ अब्बास नक़वी एवं उलेमा के पैनल ने दिए-
लोगों की सुविधा के लिए ‘‘शिया हेल्पलाइन’’ कई वर्षों से धर्म की सेवा कर रही है, इसलिए जिन मुमेनीन को उनके रोज़ा, नमाज़ या किसी अन्य धार्मिक समस्या के बारे में संदेह है, तो वह तमाम मराजए के मुकल्लेदीन के मसाएले शरिया को जानने के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे आप इन नंबरों 9415580936, 9839097407 पर तक संपर्क कर सकते हैं। एवं ईमेलः उंेंम स786/हउंपसण्बवउ पर संपर्क करें।
नोट- महिलाओं के लिए हेल्प लाइन शुरू की गयी है जिस मे महिलाओं के प्रश्नों के उत्तर खातून आलेमा देेगीं इस लिए महिलाओं इस न0 पर संपर्क करें। न0 6386897124

प्रष्न: अगर कोई व्यक्ति रोज़ा रखकर शतरंज खेले तो क्या उसका रोज़ा बातिल हो जाएगा ?
उत्तर: इस्लाम धर्म में शतरंज को हराम बताया है रोज़ा सही होगा लेकिन इंसान गुनहगार होगा।
सवालरू अगर कोई शख्स खुशबू लगाकर नमाज़ पढ़े तो क्या हुक्म है?
उत्तररू खुशबू लगाकर नमाज़ पढ़ना बेहतर और अफज़ल है
प्रष्न: अगर कोई व्यक्ति रोज़ा रखे और दिन में कुछ देर के लिए पागल हो जाए तो क्या रोज़ा सही होगा
उत्तर: अगर कोई व्यक्ति रोज़ा रख कर दिवाना हो जाए तो उसका रोज़ा सही नही होगा।
प्रष्न: कितने सोने पर जकात वाजिब होती है ?
उत्तरः अगर लगभग सोना 70 ग्राम बिस्किट गिन्नी या सिक्का की शकल में हो तो जकात निकाली जाएगी।
प्रष्न: क्या कर्ज़ दिए हुए पैसे पर खुम्स वाजिब होगा?
उत्तरः खुम्स सिर्फ उस पैसे पर वाजिब है जो उसके इख्तियार में हो कर्ज़े वाले पैसे पर वाजिब नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *