लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने सरकारी आवास पर आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश की इकोनॉमी को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने एवं प्रदेश के आय-व्यय के संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश की इकोनॉमी को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य के साथ प्रदेश के लिए ‘UP for UP, UP for India, UP for the World’ की परिकल्पना करते हुए अब समय उत्तर प्रदेश का है।
वर्ष 2027 तक उत्तर प्रदेश वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के साथ ‘सबका साथ-सबका विकास’ की नीति का मानक बनेगा।
प्रदेश की क्षमता के अनुरूप सेक्टरवार अल्पकालिक और दीर्घकालिक रणनीति तय करते हुए इस बड़े लक्ष्य की प्राप्ति हेतु 05 वर्ष की समय-सीमा निर्धारित की गई है।
प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश की इकोनॉमी को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाना हमारा मिशन है। अधिकारी इसके लिए कोर सेक्टर्स पर फोकस करें।
कृषि, विनिर्माण, धार्मिक पर्यटन और IT & ITES हमारे कोर सेक्टर्स हैं। इसके अलावा, ऊर्जा, स्वास्थ्य, शहरी विकास, शिक्षा, खाद्य प्रसंस्करण, MSME आदि सेक्टर्स पर भी विशेष फोकस करने की आवश्यकता है: #UPCM MYogiAdityanath





