लखनऊ 10 अक्टूबर 2021 ऑल इण्डिया मोहम्मदी मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हज़रत सैयद अयूब अशरफ के साथ पुलिस प्रशासन की एक बैठक मदनी मसकन, कैम्पवेल रोड, बालागंज लखनऊ में सम्पन्न हुई बैठक में मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हज़रत सैयद अयूब अशरफ ने पुलिस प्रशासन से कहा ईद मीलादुन्नबी की यह पर्व बहुसंख्यक मुस्लिम सूफी विचारधारा से सम्बद्ध रखने वाले लोगों मे सबसे बड़े पर्व के रूप मे मनाया जाता है इन्शाह अल्लाह इस वर्ष शहर में जश्न ईद मिलादुन्नबी सल्ललाहो अलेही वसल्लम 19 अक्टूबर 2021 को परम्परागत तरिके से पूर्व वषों की भातिं हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने की मुस्लिम समाज से अपील कि है कि वह जश्न ए जुलूस ए मोहम्मदी की तैयारी करें यह पर्व सभी आशिके रसूल के लिए ईदों की ईद है उन्होंने कहा शासन/प्रशासन सभी प्रकार की राजनैतिक कार्यक्रम, रैली, यात्रा आदि करने दे रही है हम ज़िला प्रशासन से आशा ही नही पूर्ण विश्वास है कि इस शांति के पर्व को करवाने मे पूर्ण सहयोग करेगा क्योंकि हमारा नबी रहमतुलिल आलामीन है यह पर्व हमारे देश व प्रदेश में रहमत की बारिश लेकर आएगा और सभी परेशनियों ए आपदा से हमारा देश पाक और साफ हो जाए। इस पर्व के मौके पर नबी के शांति के पैगाम को जन जन तक पहुचाया जाएगा। उन्होंने सभी आशिके रसूल से अपील की है कि अपने अपने घरों, मस्जिद, मदरसों व दुकानों पर नबी के नाम का झंड नसब करें और
अपनी गली मोहल्ला, घर, प्रतिष्ठान, मस्जिद, मदरसा आदि को साफ रखकर आमदे रसूल का इस्तेकबाल करें। घरों में मिलादे मुस्तफा की महफिल का एनेकाद करें।
उन्होंने ज़िला प्रशासनिक से पूनः जश्न एवं जुलूस ए मोहम्मदी के सम्बन्ध में कहा कि जल्द से जल्द पूर्व की भॉति ईद मिलादुन्नबी के कार्यक्रम के लिए प्रशासनिक व्यवस्था से मिशन को अवगत कराए। उन्होंने यह भी कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए जुलूस ए मोहम्मदी निकाला जाएगा।

