Home / माफिया मुख्तार अंसारी द्वारा इस्तेमाल मिली जा रही एंबुलेंस मामले में कार्रवाई शुरू

माफिया मुख्तार अंसारी द्वारा इस्तेमाल मिली जा रही एंबुलेंस मामले में कार्रवाई शुरू

Spread the love

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की याचिका में मुख्तार अंसारी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई ।

उधर पंजाब की रोपड़ जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी द्वारा इस्तेमाल मिली जा रही एंबुलेंस मामले में कार्रवाई शुरू हो गई है। पंजाब से यह एंबुलेंस लेकर मंगलवार सुबह टीम पुलिस लाइंस पहुंची। एसपी यमुना प्रसाद ने बरामद एंबुलेंस का मुआयना के निर्देश दिए हैं।

आपको बतादें बाराबंकी की नगर कोतवाली में धोखाधड़ी समेत दूसरी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा बाराबंकी एआरटीओ की तहरीर पर दर्ज किया गया है। दरअसल पुलिस की जांच में रजिस्ट्रेशन डाक्यूमेंट्स और मकान का पता फर्जी पाया गया है।

जिसके चलते जिस डाक्टर अल्का राय के नाम से एंबुलेंस का रजिस्ट्रेशन है, उनके खिलाफ पुलिस ने यह केस दर्ज किया है। बाराबंकी की नगर कोतवाली में 419, 420, 467, 468 और 471 की धाराओं में केस दर्ज करके पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *